सीकरी के मजदूर की कर्नाटक में मौत
आगरा, अगस्त 12 -- थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव मंडी मिर्जा खां निवासी कारीगर की कर्नाटक में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उसे गांव का ही ठेकेदार अपने साथ डेढ़ साल पहले कर्नाटक ले गया था। परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक अजय कुमार पुत्र गिरिराज सिंह के भाई दीपक सिंह ने बताया कि गांव के ही लोगों द्वारा सूचना मिली कि भाई की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। इसी के चलते उसकी मंगलवार को मौत हो गई। मां सुनीता देवी द्वारा थाना पुलिस को सूचना भी दी गई है। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस मामला कर्नाटक का बताकर पल्ला झाड़ रही है। ठेकेदार के परिजन भी घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। मजदूर के परिजन परेशान हैं कि उसका शव कर्नाटक से कैसे फतेहपुर सीकरी आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.