मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता इंद्रमणि ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सीकरी के जंगल में किसान मुकुंद सिंह निवासी पांव धोई जंगल सीकरी के फार्म पर रखे निजी नलकूप के 63 केवीए ट्रांसफार्मर को चोरों ने शुक्रवार की रात्रि में खम्बे से नीचे गिराकर उसके अंदर का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरो ने पास में स्थित धर्मेन्द्र की टयूबवैल का ताला तोड़कर केबिल आदि चुरा लिया। सप्ताह पूर्व जंगली चोरो ने भोकरहेड़ी -बसेड़ा मार्ग पर ट्यूबवेल से दो ट्रांसफार्मर चोरी किये थे।ट्यूबवेल चोरी व ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर किसान संगठनों ने गहरा रोष प्रकट किया है।वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.