सीओ से मिले स्पोर्ट्स व्यापारी, मिला आश्वासन
मेरठ, मई 14 -- सूरजकुंड रोड के स्पोर्ट्स व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सीओ सिविल लाइन शुचिता से मिला। ब्रांडेड कंपनी के खेल सामानों की बिक्री के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट को लेकर वार्ता की। कहा कि रिपोर्ट में दो व्यापारियों को नामजद कर दिया गया, जबकि एक व्यापारी ही मौजूद था। सीओ ने आश्वासन दिया कि जांच करके एक व्यापारी का नाम रिपोर्ट से निकाल दिया जाएगा। जांच के बाद व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीओ सिविल लाइन से मुलाकात करने वालों में सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंघल, रविंद्र सिंह, अक्षत गोयल, मनीष अग्रवाल, भास्कर गर्ग, सुमित गर्ग, सरदार इकबाल सिंह शामिल रहे। अध्यक्ष अनुज सिंघल ने सीओ से कहा कि जिस समय टीम बाजार में व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची थी, उस समय सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.