चतरा, दिसम्बर 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बिहिया गांव के दर्जनों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ से मिले। ग्रामीण बिहिया गांव के बड़का आहर और श्मशान घाट को अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग को लेकर सीओ को आवेदन सौपा ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ ग्रामीण बड़का आहार का अतिक्रमण कर रहे हैं। जिससे सार्वजनिक सरोकार का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़का आहार में इनके पूर्वजों के समय से छठ पूजा होते आ रहा है। लेकिन गांव के कुछ लोग अपने निजी हित में इस सार्वजनिक आहर को जबरन अतिक्रमण करने का काम कर रहे हैं। वही ग्रामीणों ने गांव के श्मशान घाट का भी अतिक्रमण किए जाने का मुद्दा अंचलाधिकारी के समक्ष उठाया। ग्रामीणों ने गांव के छठ घाट और शमशान घाट को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग सीओ से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...