बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय ने सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को वीरता पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया है। यह पदक 16 मार्च 2020 को सहारनपुर में 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराने के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस और नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी 2026 को घोषित वीरता पदकों की सूची में सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय का नाम शामिल किया गया। साल 2020 में वह सहारनपुर जिले में सीओ सिटी प्रथम के पद पर तैनात थे। मंत्रालय ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस, तत्पर निर्णय क्षमता और प्रभावी पुलिस नेतृत्व को देखते हुए उन्हें वीरता पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री) दिया गया। यह पदक राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए असाधारण बहादुरी का प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.