सीओ सिटी बने डॉ.प्रदीप कुमार, कार्यालय का भी मिला चार्ज
अमरोहा, जून 14 -- संभल जिले से तबादला होकर अमरोहा आए सीओ डॉ.प्रदीप कुमार को एसपी लखन सिंह यादव ने सिटी सर्किल का चार्ज दिया है। बतौर सीओ सिटी शनिवार को उन्होंने अपना चार्ज संभाल लिया। इसके अलावा उन्हें सीओ कार्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय से आई तबादला सूची में सीओ सिटी अभिषेक यादव का जिला खीरी तो वहीं सीओ ट्रैफिक शक्ति सिंह का स्थानांतरण जिला बाराबंकी के लिए हुआ था। उनके स्थान पर संभल जिले से सीओ डॉ.प्रदीप कुमार व झांसी जिले में तैनात सीओ अजय कुमार श्रौतिया को अमरोहा भेजा गया था। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सीओ की रिलीविंग व ज्वाइनिंग रुकी हुई थी। शुक्रवार को सीओ अभिषेक यादव व शक्ति सिंह की जिले से विदाई हो गई थी इसके बाद शनिवार को सीओ डॉ.प्रदीप कुमार ने अमरोहा पहुंचकर अपनी आमद कराई। एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.