चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। संवाददाता सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा का शासन ने एएसपी के पद पर प्रमोशन किया है। प्रोन्नति पाने वाले सीओ सिटी के कंधों पर एसपी अरुण कुमार सिंह व एएसपी सत्यपाल सिंह ने रैंक प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर अलंकृत किया। एसपी ने सीओ सिटी को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। लगन के साथ दायित्व को पूरा करने के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सीओ यातायात यामीन अहमद, सीओ राजापुर राजकमल, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...