सीओ सिटी के रवैए के विरोध में सपा प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला
आजमगढ़, सितम्बर 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिध मंडल सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मिला। नेताओं ने सीओ सिटी के रवैये पर सवाल उठाए। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि बीते एक सितंबर को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता किए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन करने पर नगर कोतवाली पुलिस ने 15 छात्रों को हिरासत में लिया था। सीओ सिटी ने हिरासत में लिए गए छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के इस रवैये को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.