सीओ सिटी और चार पुलिसकर्मियों को मिला वीरता पदक
बदायूं, मई 15 -- राष्ट्रपति की ओर से बदायूं में तैनात सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय समेत चार पुलिस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित होंगे। यह सम्मान सहारनपुर में बदमाशों के खिलाफ की गई साहसिक कार्रवाई, घायल होने के बावजूद मोर्चा संभालने और मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने पर प्रदान किया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार पुलिस कर्मियों को वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। वर्तमान में बदायूं में सीओ सिटी पद पर तैनात गाजीपुर निवासी रजनीश कुमार उपाध्याय को यह सम्मान सहारनपुर में तैनाती के दौरान की गई कार्रवाई के लिए मिला है। उनके साथ उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन, उपनिरीक्षक सुनील सिंह और सिपाही कुणाल मलिक को भी वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। यह भी पढ़ें- खजौली के दारोगा को एसपी ने किया सम्मानित पुलिस को सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.