सीओ साह ने किया रक्तदान
बागेश्वर, जून 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने रक्तदान कर अस्तपाल में भर्ती महिला की जान बचाने में मदद की है। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की स्थिति सोमवार को अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को बचाने के लिए तुरंत ओ -पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, सोशल मीडिया पर जैसे ही यह सूचना मिली सीओ साह ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया। सीओ अजय शाह पूर्व में भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं। समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों ने सीओ के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.