पटना, फरवरी 28 -- राज्य के सीओ सहित राजस्व सेवा के अन्य अधिकारी एक बार फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार से हुए समझौतों को लागू करने को लेकर संघ ने दो मार्च को राज्यव्यापी सामूहिक कलमबद्ध (पेन डाउन) और काला बिल्ला लगाने का निर्णय लिया है। अगर इसके बाद भी सरकार की ओर से अविलंब सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो राजस्व अधिकारी हड़ताल पर जाने सहित अन्य निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगे। बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार और महासचिव सौरभ कुमार ने इस बाबत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर सूचना दे दी है। पत्र में कहा गया है कि संघ के अधिकारी दो से छह फरवरी तक सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान पांच फरवरी को संघ से उपमुख्यमंत्री और विभाग के प्रधान सचिव ने बातचीत की। सात बिंदुओं पर सहमति बनी। तय हुआ कि डीसीएलआर के पद पर राजस्व सेवा ...