सीओ सदर ने शुरू की राजदीप की मौत मामले की जांच
गोंडा, जून 27 -- धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र में गड़रही के युवक राजदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर सीओ सदर ने शुरू कर दी है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। साथ ही घर जाकर युवक की पत्नी से भी घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। उधर, पुलिस टीमें घटना का राजफाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं। बीते गुरुवार को गड़रही के युवक राजदीप सिंह का शव त्रिभुवननगर ग्रंट के छोटकाई डीह के पास सड़क किनारे बांस की कोठी संदिग्ध हालात में लटकता मिला था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात कही गई है, जो परिजनों के गले नहीं उतर रही है। शुक्रवार को पत्नी पार्वती सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.