बस्ती, जून 19 -- बस्ती। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ आरोपों को लेकर गुरुवार को पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने मंडलायुक्त से मुलाकात की।

मंडलायुक्त द्वारा न्याय का आश्वासन मंडलायुक्त ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सचिन सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने चिकित्सा मानकों की अनदेखी करते हुए मरीजों का आर्थिक शोषण किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बच्चों के इलाज से जुड़े गंभीर मामलों में अनियमितताएं पाई गईं, जिससे कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा।

जांच में मिली दोषी अस्पताल प्रबंधन पीड़ितों की शिकायत पर सीओ सदर द्वारा कराई गई जांच में अस्पताल प्रबंधन को दोषी पाया गया था। सीएमओ स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद साक्ष्यों के साथ मंडलायुक्त के समक्...