संभल, फरवरी 4 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध दाखिल संभल के सीओ अनुज चौधरी की याचिका पर सुनवाई के लिए नौ फरवरी की तारीख लगाई है। गत नौ जनवरी को संभल के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था। याचिका में इसी आदेश की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने भी इस आदेश के विरुद्ध याचिका दाखिल की है, जिस पर न्यायमूर्ति समित गोपाल ने शिकायतकर्ता के वकील को मामले की तैयारी के लिए समय दिया और सुनवाई के लिए नौ फरवरी की तारीख लगा दी। ज्ञात हो कि 9 जनवरी 2026 को संभल के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनुज चौधरी, तत्कालीन इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 20 पुलिसकर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.