मधेपुरा, मार्च 27 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। बिहार राजस्व सेवा के आह्वान पर गुरुवार को 18वें दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा। बीते 9 मार्च से सीओ व आरओ अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसके अलावा 20 फरवरी से राजस्व कर्मचारी भी अपने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण अंचल में आम लोगों का सभी प्रकार के जमीन से संबंधित कार्य पूर्ण रूप से लगभग ठप है। सरकार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने का ज्यादा फायदा होते नहीं दिख रहा है। इधर सीओ व आरओ तथा राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से अंचल कार्यालय आने वाले आम लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। हड़ताल से राज्य में जारी जमीन सर्वे और चकबंदी कार्य पूरी तरह रुक गया है। जिसके कारण इनदिनों जमीन से जुड़े जमीन के म्यूटेशन, परिमार्जन, आदि का काम ठप है। आम लोगों को दफ्तरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.