कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। सीओ लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। टोलीवार परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्न आउट भी देखा गया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों से सीओ लाइन ने दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल भी करवाया। इसके बाद सीओ ने पुलिस लाइन में स्थित मेस, आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.