प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- प्रतापगढ़। हल्का प्रभारियों और बीट आरक्षियों के साथ गुरुवार को सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बैठक कर यक्ष एप पर अपराधियों के सत्यापन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों को यक्ष एप पर अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन, सूचनाओं का समय से अपडेट करने और अभिलेखों का सही रख-रखाव सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...