पटना, मार्च 10 -- सरकार की चेतावनी के बावजूद राज्य के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। राज्य के अधिकतर अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बीडीओ और जिलास्तरीय अधिकारियों को अंचलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वह कारगर नहीं हो सका। इस कारण जमीन से संबंधित कार्य के साथ ही सभी तरह के प्रमाणपत्रों का बनना बाधित रहा। हड़ताल पर सरकार और संघ के बीच तनातनी की स्थिति कायम होते जा रही है। हड़ताली अधकारियों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोग भ्रम में न रहें। कल भी एनडीए की सरकार थी और आज व कल भी एनडीए की ही सरकार रहेगी। परिवर्तन होगा तो मुक्ति मिल जाएगी, यह भ्रम कोई न पाले। उन्होंने वैसे लोगों को आगाह किया जो सीओ और आरओ को भड़काने की कोशिश कर रहे ...