मुंगेर, मार्च 12 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के बुधवार से हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से संबंधित सभी कार्य ठप हो गए हैं। म्यूटेशन एवं परिमार्जन कराने के लिए दर्जनों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे। लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अंचल कार्यालय में सीओ एवं आरो की कुर्सियां खाली रहीं। आरटीपीएस काउंटर भी बंद रहे। इससे जातीय, आय, आवासीय प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सूची बनवाने के लिए छात्र प्रखंड कार्यालय से अंचल कार्यालय तक चक्कर काटते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है म्यूटेशन एवं परिमार्जन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंचल अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार तक हमलोग कार्य ...