सीओ-बीडीओ ने खाद बीज दुकानों का औचक किया निरीक्षण
लातेहार, मई 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ स्थित विभिन्न खाद बीज दुकानों का बीडीओ सोमा उरांव एवं अंचल निरीक्षक वासुदेव महतो ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों की अनुज्ञप्ति,खाद बीज एवं कीटनाशक दवाओं के निर्धारित रेट चार्ट,स्टॉक पंजी,कीटनाशक दवाओं की गुणवत्ता व एक्सपायरी तिथि,पॉश मशीन तथा लेखा पंजी की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुकानदार सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक खाद की कालाबाजारी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शमीम अंसारी समेत कई कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.