गया, जनवरी 29 -- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर आमस अंचलाधिकारी पर कार्रवाई होने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। झरी पंचायत की मुखिया चांदनी सिंह और पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि सीओ अरशद मदनी की अफसरशाही से गरीब-गुरबा लोग लंबे समय से परेशान थे। कोई भी काम समय पर नहीं होता था। बलजोरी बिगहा के दर्जनों महादलित परिवार बासीगत पर्चा के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कुछ राजस्व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि आमस अंचल की समय-समय पर वरीय अधिकारियों से जांच होनी चाहिए। जमीन के कई मामले वर्षों से लंबित हैं और बिना पैसे के काम नहीं होने की शिकायत आम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.