नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- बिहार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण कार्यशाला में भूमि अधिकारियों की क्लास लगाई। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी अंचल और डीसीएलआर कार्यालय में शिकायत पेटी रहेगी। आम लोग जमीन से जुड़े मामले की शिकायत पत्र पेटी में देंगे। सीओ कार्यालय की शिकायत पेटी सिर्फ वहां के अंचलाधिकारी ही खोलेंगे। इसी तरह डीसीएलआर कार्यालय में सीओ के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इस पेटी को डीसीएलआर खोलेंगे। इससे लोगों की जमीन से जुड़ी समस्या दूर होगी। कार्यशाला में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य भर के एडीएम, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने जमीन के मामले में फर्जीवाड़ा करने वालों पर आपराधिक कानूनों के तहत 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.