भागलपुर, फरवरी 27 -- गंगा के अधिशेष जल को लिफ्ट कर बांका एवं मुंगेर जिले के जलाशयों तक पहुंचाने वाली बहुप्रतीक्षित गंगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना में अंचल के कमरगंज मौजा क्षेत्र में कुछ घर के विस्थापित होने की चर्चा है। जिला के निर्देश के बाद सीओ अनुज कुमार झा ने गुरुवार को कमरगंज मौजा के महादेव स्थान दुर्गा मंदिर के पास स्थल का निरीक्षण कर सर्वे किया। इस दौरान मुखिया भरत कुमार, सरपंच एवं अमीन सहित ग्रामीण मौजूद थे। सीओ ने बताया कि लगभग सात घर विस्थापित होंगे। सर्वे का कार्य किया गया है। रिपोर्ट जिला को भेज दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.