आरा, मार्च 6 -- बिहिया। निज संवाददाता भूमि विवाद की पेचीदगियों और कचहरी के अंतहीन चक्करों से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन सुकून भरा रहा। बिहिया अंचल कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में प्रशासन का मानवीय और त्वरित चेहरा देखने को मिला। अंचलाधिकारी रचना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस जन सुनवाई ने न केवल विवादों का अंत किया, बल्कि सरकारी तंत्र के प्रति आम जनमानस के विश्वास को नई ऊंचाई दी। शुक्रवार को अंचल कार्यालय के बाहर फरियादियों की लंबी कतार लग गई। हर चेहरे पर अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद थी। सीओ रचना कुमारी ने एक-एक कर कुल 10 मामलों की गहराई से सुनवाई की। इसमें दो का निपटारा किया गया। वर्षों से उलझे दो ऐसे मामले, जो पड़ोसियों के बीच कड़वाहट का कारण बने हुए थे, उन्हें सीओ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आपसी सहमति से मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.