हाजीपुर, फरवरी 28 -- वैशाली,संवाद सूत्र। वैशाली अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी राकेश कुमार द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की जमीन संबंधी समस्या को सुना गया। भूमि संबंधी अधिकाश मामले अपने हिस्सा से अधिक जमीन भाईयों, चाचा, पटीदार द्वारा बेच देने संबंधी था। कुछ जमीन के मामले पांच दशक या इससे पूर्व का गैर वाजीब तरीके से दान कर देने का आया। अंचलाधिकारी के साथ जनता दरबार में उपस्थित प्रधान सहायक प्रकाश कुमार किरण द्वारा आवेदन पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज, लगान रशीद,भू-मापी संबंधी आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया। ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटी, सुधार आदि कई मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.