इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- जसवंतनगर। गुरुवार देर शाम सीओ आयुषी सिंह ने थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मिशन शक्ति हेल्प डेस्क सहित विभिन्न रजिस्टरों, एफआईआर, काउंसलिंग, फीडबैक, ग्राम व शहरी अपराध रजिस्टर की जांच कर जरूरी निर्देश दिए। महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश देते हुए सीओ ने कहा कि मिशन शक्ति से जुड़े प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, समय पर और ई-साक्ष्य व ई-समन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...