शाहजहांपुर, मार्च 18 -- तिलहर। तिलहर सीओ ज्योति यादव ने लंबित विवेचनाओं को लेकर दरोगाओं की बैठक ली। उन्होंने कई विवेचनाओं का अवलोकन करते हुए विवेचनाओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित पक्ष से संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। मुकदमे के आरोपी जो फरार चल रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए। संवेदनशील प्रकरणों में सावधानी बरती जाए और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाए। इस दौरान कोतवाल जुगल किशोर पाल, अपराध निरीक्षक सुनील यादव, एसआई नितिन मलिक, गौरव कुमार, प्रमोद कुमार, नितिन कुमार, अनुज चौधरी, जागेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.