उरई, मार्च 23 -- जालौन। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करें। महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें। नवरात्र और रामनवमी पर्व को लेकर सतर्कता रखें। यह निर्देश सीओ ने कोतवाली में अर्दली रूम करते हुए अधीनस्थों को दिए। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने जालौन कोतवाली का अर्दली रूम किया। सबसे पहले उन्होंने दस्तावेजों के रख रखाव को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे। अधीनस्थों से विवेचनाओं के बारे में पूछने पर बाताया गया कि जालौन कोतवाली में 82 विवेचनाएं लंबित हैं। जिस पर सीओ ने लंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। ़कहा कि थाने और कोतवाली में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले आने पर उनका गंभीरता से तत्काल निस्तारण कराएं। आगामी नवरात्र...