सीओ ने रामपुरा थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
उरई, अप्रैल 22 -- माधोगढ़। संवाददाता क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज सिंह द्वारा बुधवार को रामपुरा थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैरक, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों को विस्तार से देखा और उनके सुव्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार शर्मा, मुंशी राजकुमार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.