सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक
गिरडीह, जून 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के नये सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक ने बुधवार को अपने कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि जनहित के कार्यों को त्वरित निष्पादन करें। कागजी प्रकिया के साथ कार्य करें। बैठक में सीआई सूरज कुमार सुमन, हेड क्लर्क बानेश्वर पुजहर, नाजिर अनिल बेसरा, राजस्व कर्मचारी पंचानंद राय, अविनाश कुमार, रामनरेश चौधरी, राम देव राम, लिपिक सूरज प्रताप, उमेश वर्मा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे। बता दें कि गांडेय सीओ इसके पूर्व कोडरमा जिला में दंडाधिकारी का दायित्व के अलावा कोडरमा के जयनगर अंचल में अंचलाधिकारी और सतगांवा में सीओ, बीडीओ का भी दायित्व संभाल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.