पिथौरागढ़, फरवरी 25 -- पिथौरागढ़। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी ने बेरीनाग थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ जोशी ने अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में सीएलजी, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व नागरिकों से संवाद कर यातायात, सुरक्षा व जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...