सीओ ने बालू लदा दो ट्रैक्टर को किया जब्त
दुमका, जून 7 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उत्खनन व परिवहन जोर-जोर से बढ़ता जा रहा है। शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी ने शनिवार को हरिनसिंगा जगतपुर के समीप नदी किनारे बालू का उठाव कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर बालू जब्त कर ली। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में मसानजोर एवं ब्राह्मी नदी किनारे से हर रोज काफी संख्या में ट्रैक्टर द्वारा बालू का उठाव कर परिवहन की जा रही है। जिससे हर रोज सरकार को लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही है।फोटो-6दुमका-207, कैप्सन- शिकारीपाड़ा में जब्त बालू लदा दो ट्रैक्टर यह भी पढ़ें- शिकारीपाड़ा में सीओ ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त यह भी पढ़ें- गोरहर पुलिस ने बालू लदे दो वाहनों किया जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.