चतरा, जनवरी 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बलबल में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा बलबल मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीओ ने कहा कि बलबल मेला में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, अग्निशमन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.