लातेहार, मार्च 20 -- बारियातू,प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देशानुसार सीओ कोकिला कुमारी ने प्रिंस भारत गैस ग्रामीण वितरक का कार्यालय व गोदाम का औचक निरक्षण किया। सीओ कोकिला ने बताया कि ईरान, इजरायल युद्ध को देखते हुए ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को गैस की कमी या रिफिलिंग कराने में कोई परेशानी न हो, इसे लेकर प्रिंस भारत गैस ग्रामीण वितरक के कार्यालय व गोदाम का निरक्षण किया गया है। कार्यालय में गैस वितरण व स्टॉक की जानकारी ली गई। साथ ही गैस गोदाम में एमटी(खाली) सिलिंडर व भरा सिलिंडर का मिलान भी किया। गैस वितरण से सम्बंधित विस्तृत जानकारी भी ली। संचालक मुंशी साव को गैस सिलिंडर वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ करने का भी निर्देश दिया। गोदाम में सिलेंडर रख रखाव की भी जानकारी ली। प्रखंड के गैस उपभोक्ताओं से कहा कि बारियातू में गैस सिलेंडर की कोई कमी नही है।...