नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। सीओ रविकांत सेमवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन और मल्लीताल कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, भवन एवं विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित प्रभारियों को सफाई एवं रखरखाव दुरुस्त के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन के कार्यालयों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। सीओ ने सभी अभिलेखों को समय से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। स्टोर में उपलब्ध जीपी लिस्ट, रजिस्टरों में स्टेटमेंट समरी की भी जांच की गई। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान शाखा में उपलब्ध सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। राशन शॉप एवं सीपीसी कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री, घरेलू सामान एवं उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.