उरई, मार्च 2 -- जालौन। होली की पूर्व संध्या पर सीओ ने स्थानीय पुलिस के सड़क पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने फोर्स के साथ भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया और लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। होली व रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसको लेकर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी व कोतवाल आनंद सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, महिला पुलिस व पुलिस चौकी के जवानों ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने फोर्स के साथ तकिया चौराहे के साथ झंडा चौराहा के आसपास की सड़कों पर पैदल मार्च किया। जिसकी शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई। पुलिस के जवान काली माता मंदिर के सामने से तहसील रोड होते हुए जल संस्थान के सामने सब्जी मंडी पहुंचे। इसके बाद चौकी के सामने से छोटी माता मंदिर होते हुए नगर पालिका स्कूल के आगे से मुरलीमनोहर, तकिया मस्जिद होकर झंडा चौर...