गिरडीह, अप्रैल 2 -- देवरी। देवरी के अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी की अगुवाई में बुधवार को कर्मियों का दल अंचल क्षेत्र के पर्वतुडीह टोला नावाआहार पहुंचा। जहां नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले को लेकर उसके अभिभावकों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की। साथ ही उन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष गिरिडीह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। बता दें कि इस गांव की 16 वर्षीय नाबालिग का विवाह करवाये जाने की तैयारी की जा रही थी। मामले की सूचना सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों दी गयी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर पर देवरी सीओ, बीडीओ एवं थाना प्रभारी आदि अधिकारियों ने एक्शन मोड में आकर जांच पड़ताल शुरू किया। पूछताछ के क्रम में लड़की के अभिभावक ने शादी को स्थगित कर देने की बात कही। साथ ही बालिग होने के बाद लड़की की सहमति के बाद उसकी शादी करवाने से सम्बंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.