हाजीपुर, सितम्बर 10 -- गंगा ब्रिज थाना के निकट बाढ़ राहत शिविर में एम्बुलेंस से पशु चोकर वापस ले जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। अंचलाधिकारी आशुतोष सन्नी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ गंगा ब्रिज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 7 सितंबर की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राहत शिविर दौरे के बाद पशुओं के लिए लाए गए चोकर को एम्बुलेंस से वापस ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। एफआईआर में कहा गया है कि एम्बुलेंस चालक से एक पत्रकार ने भ्रामक बयान दिलवाया कि डीएम और अपर समाहर्ता आपदा ने चारा सिर्फ दिखावे के लिए रखवाया था। प्रशासन ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। सीओ ने कहा कि चारा-चोकर वितरण रोकना और वरीय अधिकारियों पर झूठा आरोप लगाना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(बी), 53, 56 और BNS के तहत दंडनीय अपरा...