पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- संतोष, पिथौरागढ़। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने जाजरदेवल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक आदि की स्थिति जांची। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, और शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जाजरदेवल थाने का सीओ ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...