सीओ ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- शोहरतगढ़। मिशन शक्ति के तहत शोहरतगढ़ थाना परिसर में बुधवार को मातृ शक्ति एवं स्कूली छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीओ मयंक द्विवेदी ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही जरूरी जानकारी दी। सीओ ने महिलाओं और बालिकाओं को लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, एसआई राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल रूबी दुबे, सुजाता राव, शोभा भारती, साक्षी सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.