हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- चौपारण, प्रतिनिधि । जीटी रोड स्थित महूदी मोड़ के पास बुधवार को अंचलाधिकारी संजय यादव ने अवैध रूप से चिप्स लदे एक हाइवा को जब्त किया। सीओ ने बताया कि हाइवा ढाब सलोनिया की तरफ से चिप्स भरकर बिहार की ओर जा रहा था। जांच के दौरान, जब चालक से गाड़ी पर लदे चिप्स से संबंधित वैध कागजात दिखाने को कहा गया तो चालक ने कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया। अवैध खनन और परिवहन के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने हाइवा को तत्काल जब्त कर लिया है। उन्होंने आगे की कानूनी कार्रवाई और नियमानुसार जुर्माना लगाने के लिए इस संबंध में माइनिंग विभाग को सूचना दे दी है। जब्त हाइवा को अग्रिम कार्रवाई के लिए विभाग को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...