गढ़वा, जनवरी 27 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सीओ शंभु राम ने सोमवार को अवैध बालू ढुलाई के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे टीपर को चालक साथ पकड़कर थाना के हवाले कर दिया। सीओ ने बताया कि सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से जैसे ही आवास पहुंचा गुप्त सूचना मिली कि भवनाथपुर खरौंधी मुख्य मार्ग पर बगही नदी के समीप अवैध बालू लदी टीपर खड़ी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे टीपर को पकड़कर चालक से बालू की कागजात की मांग की। वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ करने पर चालक ने यूपी से बालू की ढुलाई करने की बात स्वीकारी। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि अवैध बालू लदे जब्त टीपर के विरुद्ध अंचलाधिकारी द्वारा खनन विभाग को पत्राचार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.