लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- निघासन। सीओ शिवम कुमार ने मेन चौराहे पर निकली सभी गाड़ियों की चेकिंग की। उनके साथ आए कोतवाल महेश चंद्र, क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश तिवारी, एसआई दिनेश सिंह और आदित्य यादव आदि ने ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना लदे ट्रकों, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया गाड़ी चलाने वालों का चालान किया। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और त्योहार के दौरान सावधानी से गाड़ी चलाने की हिदायत दी। इस दौरान विभिन्न कारणों से पच्चीस गाड़ियों का पचपन हजार रुपए का चालान काटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.