शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- फोटो : 39 थाने का निरीक्षण करते सीओ प्रवीण मलिक। खुटार। पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने खुटार थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया ।जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम समस्त थाने के स्टाफ के साथ परेड कराई उसके बाद उन्होंने थाने में बने महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल हेल्फ डेस्क, शस्त्रागार, क्राइम रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, राजस्व संबंधी रजिस्टर, एफआईआर रजिस्टर, महिला अपराध संबंधी रजिस्टर, आईजीआरएस संबंधी शिकायतें की प्रगति रिपोर्ट बारीकी से जांच की। निरीक्षण के उपरांत सीओ प्रवीण मलिक ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.