चाईबासा, मई 12 -- चाईबासा,संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड के सीओ ऋषिदेव कमल ने प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र स्थित तीन खाद दुकानों की जांच की। दुकानों में अर्जित केमिकल्स, बजरंगी कृषि भंडार, ग्रीन फील्ड सॉल्यूशन की जांच की। अरिजीत केमिकल्स में लाइसेंस की जांच की गई। जिसमें लाइसेंस के साथ-साथ खाद ठीक-ठाक पाया गया। बजरंग कृषि भंडार में खाद बीज नहीं मिले उनका गोदाम खाली मिला। ग्रीनफील्ड सॉल्यूशन के स्टॉक नहीं मिलने के कारण उनका गोदाम खाली था। इस जांच में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद सिंह, एटीएम अमित कुमार जांच पड़ताल में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सीओ ने किया खाद दुकानों की जांच यह भी पढ़ें- उर्वरक कालाबाजारी में छह दुकानों के लाइसेंस रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...