अमरोहा, मार्च 2 -- होली और रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसर अलर्ट हो गए हैं। इसी कड़ी में सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया ने अमरोहा देहात पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक किसी भी सूचना आगे शेयर न करें तथा तत्काल सूचना नजदीकी चौकी या फिर थाने में दें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र सिंह साथ रहे। आरटीसी में शुरू हुईं रिक्रूट आरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.