सीओ ने की राजस्व कर्मियों के साथ बैठक, दिए निर्देश
जामताड़ा, जून 17 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रभारी अंचलाधिकारी जमाले राजा ने अंचल कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व प्रशासन से संबंधित समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति, तथा नीलाम वाद के लंबित मामलों में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जीएम लैंड सर्वे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा कर गैर मजरुआ भूमि को चिन्हित का सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव राजस्व उप निरीक्षक संदीप हेम्ब्रम, सहित तमाम अंचल कर्मी गण उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 02: अंचल कर्मियों के साथ बैठक करते प्रभारी सीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.