गिरडीह, मार्च 19 -- गांडेय। गांडेय अंचल के सीओ मो हुसैन ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के भातुपुर गांव में निर्माणाधीन मांझी हाउस की जांच की। बता दें कि एक रैयतदार ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कहा था कि मांझी हाउस निर्माण में उसकी 5 फीट रैयती जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है। आवेदन के आलोक में गांडेय अंचलाधिकारी, सरकारी अमीन, अंचल के लिपिक बबन सिन्हा संबंधित क्षेत्र के हल्का कर्मचारी भातुपुर गांव पहुंचे और उक्त जमीन की मापी की। मापी के क्रम में पाया गया कि मांझी हाउस निर्माण में कुछ रैयत का हिस्सा पाया गया है। सीओ ने रैयत जमीन को छोड़कर मांझी हाउस निर्माण करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...