घाटशिला, फरवरी 13 -- पोटका, संवाददाता । प्रखंड स्थित ग्वालकाटा पंचायत के कार्डधारियों को विगत तीन माह से राशन नहीं मिलने के मामले में प्रखंड के सीओ सह प्रभारी एमओ निकिता बाला ने गुरुवार को शासनघुटु स्थित मिकी हांसदा के राशन दुकान पर जाकर जांच की। यहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्डधारी उपस्थित थे। पूछताछ के क्रम में सभी कार्डधारियों ने एक स्वर से जांच पदाधिकारी को तीन माह का राशन न मिलने की बात बताई। पंचिंग के दौरान दुकानदार द्वारा दिया गया पर्ची भी कार्डधारियों ने जांच पदाधिकारी को दिखाया। मौके पर पंचायत के मुखिया वीणा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सीता राम हंसदा भी उपस्थित थे। दुकानदार मिकी हांसदा अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह अनुपस्थित रही। जांच पदाधिकारी ने बताई कि मिकी हांसदा को स्पष्टीकरण पूछा गया है। उसका जवाब वह नहीं दी है। पुनः उ...