विकासनगर, मार्च 17 -- क्षेत्राधिकारी विकासनगर विवेक कुटियाल ने सोमवार को कोतवाली सहसपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरकारी संपत्ति और आर्म्स एम्युनेशन की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। पुलिस कर्मियों को वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराते हुए शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना भवन, बैरक, मैस, मालखाना और हवालात का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई व व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। माल मुकदमाती, लावारिस व कुर्की के सामान का भी निरीक्षण करते हुए शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष में सीसीटीएनएस और अन्य पोर्टलों पर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.